MP News: भारत टेक्स-2026 में मध्यप्रदेश को ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद
MP News: दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 और इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश कार्यक्रम के दौरान राज्य को कुल 20,193 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इन प्रस्तावों के जरिए प्रदेश में करीब 27,592 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना जताई गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए देश के सबसे भरोसेमंद राज्यों में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है.

निवेशकों को दी 10 गारंटी
नई दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश के उद्योगपतियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों को नीति, नीयत, प्रतिभा, सुविधा, सुरक्षा और त्वरित प्रशासनिक सहयोग जैसी 10 प्रमुख गारंटी प्रदान कर रहा है. साथ ही सभी निवेशकों को जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया.

टेक्सटाइल सेक्टर में ₹1,592 करोड़ का निवेश
भारत टेक्स-2026 के दौरान वस्त्र एवं परिधान उद्योग में मध्यप्रदेश को 1,592 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले. इन निवेशों से राज्य में लगभग 15,700 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है. इस दौरान पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, तकनीकी वस्त्र, कौशल विकास और निर्यात बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.
रक्षा और डेटा सेंटर समेत कई क्षेत्रों में निवेश
रक्षा, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रांसफॉर्मर निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग और अन्य उभरते क्षेत्रों में प्रदेश को 18,601 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इन परियोजनाओं से लगभग 11,892 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. कई प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश की रुचि दिखाई है.
अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नए समझौते
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर कृषि, एयरोस्पेस, जैव ईंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की. वहीं, एमपीआईडीसी ने निर्यात और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण संस्थाओं के साथ सात समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए, कार्यक्रम में निवेशकों को बताया गया कि मध्यप्रदेश में विस्तृत सड़क नेटवर्क, हवाई अड्डों, कंटेनर डिपो, बड़े लैंड बैंक, पर्याप्त बिजली-पानी, फूड पार्क, आईटी पार्क और आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. सरकार का मानना है कि यही मजबूत आधार प्रदेश को उद्योग और निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य बना रहा है.
यह भी पढ़ें : MP News: वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का बड़ा ऐलान, अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार की अपील
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










