MP News: MP कैबिनेट के बड़े फैसले, शेल्टर होम, किसानों को 4 गुना मुआवजा और हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

MP News: MP कैबिनेट के बड़े फैसले, शेल्टर होम, किसानों को 4 गुना मुआवजा और हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

MP News: MP कैबिनेट के बड़े फैसले, शेल्टर होम, किसानों को 4 गुना मुआवजा और हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों और बुनियादी ढांचे से संबंधित बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

किसानों को मुआवजा, 4 बड़े सौर ऊर्जा प्लांट... मोहन कैबिनेट ने लिए अहम फैसले,  कलेक्टर को दिया यह निर्देश - farmers will get compensation 4 big solar  plants will be installed in

मरीज परिजनों के लिए शेल्टर होम

कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन शेल्टर होम में रुकने और खाने की सुविधा सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इनका निर्माण सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर 2000 करोड़ खर्च

अगले 5 वर्षों में सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए करीब 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, कैबिनेट ने फैक्टर-2 लागू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना तक मुआवजा मिलेगा।

मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले:किसानों को राहत, जल कर माफ, 49 हजार से  अधिक पद मंजूर, विदेश जाएंगे Cm - Mp Cabinet Meeting: Relief To Farmers,  Water Tax Waived, More

सिंचाई और पुनर्वास योजनाएं

उज्जैन क्षेत्र में 157 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिससे 35 गांवों को लाभ मिलेगा। वहीं, छिंदवाड़ा जिले के लिए पुनर्वास पैकेज के तहत 128 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की गई है।

शिक्षा पर बड़ा निवेश

सरकार अगले 5 वर्षों में कक्षा 6वीं और 9वीं के छात्रों को साइकिल वितरण के लिए 990 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके साथ ही शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

सीएम केयर योजना 2026 जारी

कैबिनेट ने सीएम केयर योजना 2026 की निरंतरता को मंजूरी दी है, जिस पर 5 सालों में 3628 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इन फैसलों के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के मेधावी छात्र अभय गुप्ता का सम्मान, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें