MP News: MP नर्सिंग काउंसिल का अजीबोगरीब कारनामा, ‘गधे’ के नाम से जारी किया BSc नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
MP News: मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) द्वारा एक गधे के नाम से बाकायदा नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया, सर्टिफिकेट पर नाम के स्थान पर ‘DONKEY MPNRC’ और पिता के नाम की जगह ‘DONKEY FATHER’ दर्ज किया गया है, इस लापरवाही के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा जगत में भारी बवाल मच गया है.

नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग पास करने का दावा
जारी किए गए इस फर्जी सर्टिफिकेट के अनुसार, ‘DONKEY’ ने भोपाल के एक नर्सिंग कॉलेज से 16 जुलाई 2021 से 13 अगस्त 2025 के बीच बीएससी नर्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, बिना किसी गहन जांच-पड़ताल और भौतिक सत्यापन के इतना महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जारी होने पर अब काउंसिल की कार्यप्रणाली और ऑनलाइन वेरिफिकेशन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
NSUI ने पोर्टल की खामियों का किया भंडाफोड़
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए दावा किया कि परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली में भारी खामियां हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन करते समय गधे की तस्वीर अपलोड की गई थी और शैक्षणिक दस्तावेजों के स्थान पर फर्जी कागजात लगाए गए थे, केवल निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने मात्र से बिना किसी वेरिफिकेशन के सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया.
MPNRC ने एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर फोड़ा ठीकरा
विवाद बढ़ता देख MPNRC के रजिस्ट्रार डॉ. उपेंद्र धोते ने सफाई देते हुए कहा कि यह गलती एमपी ऑनलाइन पोर्टल के स्तर पर हुई है और वहीं से गलत डाटा फीड किया गया था, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में एमपी ऑनलाइन से जवाब मांगा जाएगा और इस तरह की तकनीकी चूक के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी.
पोर्टल को किया गया बंद
मामले की गंभीरता को देखते हुए MPNRC ने फिलहाल ऑनलाइन पोर्टल को पूरी तरह बंद कर दिया है, रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया है कि हाल ही में जारी किए गए सभी डिजिटल सर्टिफिकेट्स और दस्तावेजों की पुन: सघन जांच की जाएगी, जांच रिपोर्ट आने के बाद इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, कटनी-दमोह मार्ग और अग्निवीरों के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
