MP News: मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह साइबर ठगी का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह साइबर ठगी का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह साइबर ठगी का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, अब आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं, हाल ही में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह साइबर ठगी की साजिश का शिकार हुई हैं, सोमवार शाम अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया.

Singrauli Minister Radha Singh Mobile Hack | Fraud Alert & Warning

रिश्तेदारों से मांगे पैसे

अकाउंट हैक करने के बाद ठग ने राज्यमंत्री राधा सिंह के व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल करते हुए उनके रिश्तेदारों और क्षेत्र के आम नागरिकों को संदेश भेजे, ठग ने मंत्री बनकर लोगों से पैसों की मांग शुरू कर दी, जैसे ही राज्यमंत्री को अपना व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सूचित किया और सतर्क रहने की अपील की.

साइबर सेल जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री राधा सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, शिकायत मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीमें हरकत में आ गई हैं, पुलिस हैकर्स के आईपी एड्रेस (IP Address), लोकेशन और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

फर्जी संदेशों की पड़ताल जारी

पुलिस अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि हैकर्स ने मंत्री के नंबर से कितने अन्य लोगों को पैसों की मांग वाले संदेश भेजे हैं, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई व्यक्ति ठगों के झांसे में आकर राशि ट्रांसफर कर चुका है, पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या पैसों की मांग पर बिना पुष्टि किए लेनदेन न करें.

यह भी पढ़ें : MP News: MP नर्सिंग काउंसिल का अजीबोगरीब कारनामा, ‘गधे’ के नाम से जारी किया BSc नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें