MP News: NEET UG 2026 रिजल्ट जारी, इंदौर के आराध्य गर्ग ने हासिल की AIR 110
MP News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं. अब सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.

इंदौर के आराध्य गर्ग बने MP टॉपर
मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 110 हासिल की है. जनरल कैटेगरी में उन्हें 85वीं रैंक मिली है. वे प्रदेश के टॉपर भी बने हैं. इस बार मध्यप्रदेश से करीब 1.18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसके लिए 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
देश में दो छात्रों ने किया टॉप
देशभर में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. NTA के अनुसार, 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए.
अनुशासन और मेहनत से मिली सफलता
आराध्य गर्ग के पिता योगी गर्ग ने बताया कि उनका बेटा लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करता रहा. पिछले वर्ष परीक्षा रद्द होने के बाद भी उसने पढ़ाई नहीं छोड़ी. नियमित कोचिंग, स्वअध्ययन और मेडिटेशन ने उसकी एकाग्रता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आराध्य के पिता योग विशेषज्ञ हैं और वे नियमित रूप से बेटे को ध्यान का अभ्यास कराते थे.
2027 से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा
पेपर लीक की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. वर्ष 2027 से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. हालांकि सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा. छात्रों को परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे नई व्यवस्था के अनुसार तैयारी कर सकें.
यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी बैठकों में बड़ा बदलाव, केंद्र ने IAS-IPS अधिकारियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










