MP News: भोपाल में सेलिंग चैंपियनशिप का समापन, 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने की तैयारी

MP News: भोपाल में सेलिंग चैंपियनशिप का समापन, 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने की तैयारी

MP News: भोपाल में सेलिंग चैंपियनशिप का समापन, 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने की तैयारी

MP News: भोपाल के बोट क्लब में राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का समापन हुआ. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इन स्टेडियमों में अलग-अलग खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित कर स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा.

भोपाल के बोट क्लब पर कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग।

खेलों में MP की बड़ी छलांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. करीब तीन साल पहले प्रदेश की राष्ट्रीय स्थिति 16वें-17वें स्थान के आसपास थी, जो अब तीसरे स्थान तक पहुंच गई है. प्रदेश में 18 खेलों की 11 अकादमियां संचालित हो रही हैं और सरकार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, शिक्षा और भविष्य के अवसरों पर भी ध्यान दे रही है.

NSS भोपाल ने जीता खिताब

चैंपियनशिप में 12 क्लबों के 87 खिलाड़ियों ने 110 रेस में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेवी यूथ स्पोर्ट्स क्लब गोवा दूसरे और सिकंदराबाद तीसरे स्थान पर रहा. अपर लेक की लहरों पर खिलाड़ियों ने संतुलन, गति और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया.

खेल और पर्यटन पर जोर

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल के बड़े तालाब का उपयोग खेल गतिविधियों के साथ पर्यटन के लिए भी किया जा रहा है. उन्होंने भोपाल में खेल संग्रहालय बनाने का सुझाव दिया. मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

भोपाल बन रहा वाटर स्पोर्ट्स हब

भोपाल की झीलें सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग और केनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल हैं. मध्यप्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी में इन खेलों की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं. अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. सरकार का लक्ष्य खेल सुविधाओं का विस्तार कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अवसर देना है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, भोपाल में भी जारी बारिश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें