MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह निकालेंगे 1000 KM की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’, राम मंदिर चंदे और चढ़ावे में हेराफेरी के लगाए आरोप

MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह निकालेंगे 1000 KM की 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा', राम मंदिर चंदे और चढ़ावे में हेराफेरी के लगाए आरोप

MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह निकालेंगे 1000 KM की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’, राम मंदिर चंदे और चढ़ावे में हेराफेरी के लगाए आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक 1000 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ निकालने की घोषणा की है. 80 वर्ष की उम्र में निकाली जा रही इस पदयात्रा को उन्होंने ‘शिवधाम से रामधाम’ की यात्रा का नाम दिया है, जो ओरछा में श्री राम राजा सरकार के दर्शन करते हुए अयोध्या में समाप्त होगी.

चंदा चोरी' मुद्दे पर दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, उज्जैन से अयोध्या तक  करेंगे पदयात्रा, मोहन भागवत को न्योता

धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के खिलाफ शंखनाद

दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य धर्म का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करने तथा आस्था के नाम पर धन जुटाने वालों के खिलाफ आवाज उठाना है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बताए सनातनी मार्ग और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की मूल भावना को आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) ने हिंदुत्व के नाम पर बिगाड़ दिया है.

राम मंदिर के चंदे में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

दिग्विजय सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी (VHP) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे, कैश, विदेशी करेंसी और सोने-चांदी के आभूषणों में 200 से 300 करोड़ रुपये तक की हेराफेरी हुई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण का बजट 800 करोड़ रुपये से बढ़कर 2200 करोड़ रुपये हो गया, जिसका जनता को पूरा हिसाब नहीं दिया गया.

8 महीने की CCTV फुटेज डिलीट होने का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राम मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं को छिपाने के लिए 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट की गई. इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1989 में विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए गए ‘रामशिला पूजन’ अभियान के दौरान जुटाए गए 1400 करोड़ रुपये और चांदी की ईंटों के हिसाब-किताब पर भी सवाल उठाते हुए वीएचपी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की.

“राम के नाम पर सत्ता में आने वाले नहीं कर सकते लूट”

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति वास्तव में राम भक्त होगा, वह कभी चोरी, हिंसा या अन्याय नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का समर्थन उन्होंने हमेशा किया है और 1989 में खुद दान भी दिया था, लेकिन आस्था के नाम पर संकलित धन का इस्तेमाल राजनीतिक दलों के दफ्तर बनाने या चुनाव लड़ने में नहीं होना चाहिए. वे महाकाल और भगवान राम से श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा का बल मांगेंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश को 2029 तक नशा मुक्त बनाने की अमित शाह की घोषणा का उमा भारती ने किया स्वागत, कहा- ‘मन की मुराद पूरी हुई’

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें