MP News: MP के प्राइवेट अस्पतालों में 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

MP News: MP के प्राइवेट अस्पतालों में 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

MP News: MP के प्राइवेट अस्पतालों में 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

MP News: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन (UPHDA) सहित विभिन्न अस्पताल संगठनों ने ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर से प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों में ‘आयुष्मान भारत योजना’ का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा. इस फैसले के बाद राज्य भर में योजना के लाभार्थियों का इलाज प्रभावित हो सकता है.

भुगतान और क्लेम में बेवजह कटौती बनी वजह

अस्पताल संचालकों का आरोप है कि अकेले भोपाल के अधिकांश अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत औसतन 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक का क्लेम भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है. डॉक्टरों का कहना है कि इलाज से पहले सरकार से प्री-ऑथराइजेशन मिलने के बावजूद, इलाज पूरा होने के बाद केवल तकनीकी या प्रक्रियागत कमियों का हवाला देकर क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है या भारी कटौती की जाती है, जिससे अस्पतालों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

NABH सर्टिफिकेट की अनिवार्यता तुरंत हटाने की मांग

अस्पताल संगठनों ने प्रदेश में 1 अक्टूबर 2026 से लागू हुई एनएबीएच (NABH – नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स) सर्टिफिकेट की अनिवार्यता का भी कड़ा विरोध किया है. सरकार के नए नियमों के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अस्पतालों के लिए NABH सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है. संगठनों की मांग है कि इस नियम को स्वैच्छिक और प्रोत्साहन आधारित बनाया जाए, क्योंकि इस नियम से करीब 300 निजी अस्पतालों की आयुष्मान संबद्धता प्रभावित हो रही है.

दिल्ली कूच करने की चेतावनी

UPHDA के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर लिखित व व्यावहारिक समाधान नहीं निकालती, तो वे 1 हजार एम्बुलेंस के साथ दिल्ली कूच कर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे. अस्पतालों की मांग है कि क्लेम रिजेक्शन का स्पष्ट कारण बताया जाए, अपील की पारदर्शी व्यवस्था हो और समय पर भुगतान के लिए अधिकारियों व एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए.

समाधान न होने पर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

IMA और UPHDA के प्रदेश अध्यक्षों ने स्पष्ट किया है कि वे धोखाधड़ी के मामलों में कठोर कार्रवाई के पक्षधर हैं, लेकिन जहां मरीज, बीमारी और इलाज वास्तविक है, वहां कागजी प्रक्रिया के कारण अस्पतालों का पैसा रोकना अनुचित है. यदि 8 अक्टूबर से पहले शासन द्वारा वार्ता कर समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो पूरे मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना का काम पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह निकालेंगे 1000 KM की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’, राम मंदिर चंदे और चढ़ावे में हेराफेरी के लगाए आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें