MP News: एंजायटी से लड़कर इंडियन आइडल तक का सफर, तनिष्क शुक्ला ने बढ़ाया जबलपुर और मध्य प्रदेश का मान

MP News: एंजायटी से लड़कर इंडियन आइडल तक का सफर, तनिष्क शुक्ला ने बढ़ाया जबलपुर और मध्य प्रदेश का मान

MP News: एंजायटी से लड़कर इंडियन आइडल तक का सफर, तनिष्क शुक्ला ने बढ़ाया जबलपुर और मध्य प्रदेश का मान

MP News: जबलपुर के युवा गायक तनिष्क शुक्ला ने देश के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 16 में फर्स्ट रनर अप बनकर शहर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता सिर्फ एक प्रतियोगिता जीतने की कहानी नहीं है, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणादायक कहानी भी है.

Tanishq Shukla, Indian Idol first runner-up.

एंजायटी से जूझकर हासिल की सफलता

तनिष्क के पिता प्रभाकांत शुक्ला ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब तनिष्क गंभीर एंजायटी से गुजर रहे थे. उस कठिन दौर में संगीत ने उन्हें नई ऊर्जा दी और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. आज उनकी सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है.

शतरंज से संगीत तक का सफर

बचपन में तनिष्क की रुचि शतरंज खेलने में थी. वह इस खेल को काफी पसंद करते थे, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें शतरंज छोड़ना पड़ा. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने जबलपुर के संगीत गुरु प्रकाश उषा शुक्ला ने बताया कि इस सफलता के पीछे पूरे परिवार का सहयोग और वर्षों की मेहनत शामिल है. बड़े भाई तन्मय और बहन तानिया ने हर मुश्किल समय में तनिष्क का ह वेरुलकर से गायन की ट्रेनिंग शुरू की. लगातार मेहनत, रियाज और गुरु के मार्गदर्शन से उन्होंने कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई.

इंडियन आइडल के मंच पर मिली खास पहचान

इंडियन आइडल सीजन 16 के मंच पर तनिष्क ने अपनी शानदार गायकी और दमदार प्रस्तुतियों से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर जज बादशाह ने उन्हें ‘तनिष्क फाइटर’ लिखे विशेष माइक से सम्मानित किया. शो के दौरान उन्हें कई मौकों पर सराहना और सम्मान मिला.

परिवार ने हर कदम पर दिया साथ

तनिष्क की मां उषा शुक्ला ने बताया कि इस सफलता के पीछे पूरे परिवार का सहयोग और वर्षों की मेहनत शामिल है. बड़े भाई तन्मय और बहन तानिया ने हर मुश्किल समय में तनिष्क का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, तनिष्क शुक्ला की यह उपलब्धि जबलपुर और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति और लगातार प्रयास से बड़े सपनों को हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : MP News: ओरछा के ऐतिहासिक जहांगीर महल का बदलेगा नाम, मुख्यमंत्री के बयान के बाद सियासत तेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें