MP News: मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसे, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में डूबने से 6 युवकों की मौत
MP News: शनिवार और रविवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन दर्दनाक हादसों में कुल 6 युवकों की जान चली गई। रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में हुई इन घटनाओं ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। सभी मामलों में रेस्क्यू टीम ने बाद में शव बरामद कर लिए हैं।
पहला हादसा: रीवा की तमस नदी में दो युवकों की मौत
रीवा जिले की गौरा तमस नदी में उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ निवासी कुणाल मिश्रा (19) और विशेष मिश्रा (18) नहाने के दौरान डूब गए। बताया गया कि एक युवक को बचाने के प्रयास में दूसरा भी पानी में उतर गया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए, स्थानीय लोगों ने एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दोनों के शव बाद में रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए। क्षेत्र में पहले हुए ब्लास्टिंग कार्यों के कारण नदी में गहरे गड्ढे होने की बात सामने आई है, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
दूसरा हादसा: नर्मदा नदी में डूबे दो दोस्त
जबलपुर के गौर चौकी क्षेत्र स्थित सिलुआ घाट पर नर्मदा नदी में नहाने गए दो दोस्तों ध्रुव पटेल (19) और सागर पटेल (17) की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ध्रुव को बचाने के प्रयास में सागर भी पानी में उतर गया, लेकिन दोनों गहरे भंवर में फंस गए। SDRF और पुलिस की टीम ने तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए।
तीसरा हादसा: ग्वालियर तिघरा डैम में MBBS छात्रों की मौत
ग्वालियर के तिघरा डैम में पिकनिक मनाने गए गजराराजा मेडिकल कॉलेज के MBBS सेकंड ईयर के दो छात्रों गोपाल अग्रवाल और आयुष श्रीवास्तव डूब गए, बताया गया कि पैर फिसलने से दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए। घटना के समय कुल 8 छात्रों का ग्रुप वहां मौजूद था, गोपाल अग्रवाल पहली कोशिश में NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनने आए थे, जबकि आयुष श्रीवास्तव बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे।
शोक में डूबे परिजन और इलाके
तीनों घटनाओं के बाद संबंधित जिलों में शोक का माहौल है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी मामलों में पुलिस जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से नदी-डैम क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : MP News: ग्वालियर के तिघरा डैम में MBBS सेकंड ईयर के दो छात्रों की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किए शव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
