MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने SIT की जांच पर उठाए सवाल, केस डायरी में मिलीं कई खामियां

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने SIT की जांच पर उठाए सवाल, केस डायरी में मिलीं कई खामियां

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने SIT की जांच पर उठाए सवाल, केस डायरी में मिलीं कई खामियां

MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथों में है। एजेंसी मामले से जुड़े सबूत जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

SIT की केस डायरी पर उठे सवाल

मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब एसआईटी द्वारा तैयार की गई केस डायरी में कई अहम जानकारियां गायब पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी को लेकर CBI अधिकारियों ने SIT को फटकार लगाई।

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच करेगी CBI! एमपी सरकार ने केंद्र को  भेजा प्रस्ताव | Twisha Sharma Death Case MP Government send proposal to  centre for CBI Investigate

कई महत्वपूर्ण बिंदु नहीं किए गए शामिल

सूत्रों के अनुसार, SIT की ओर से सौंपी गई केस डायरी अधूरी थी और उसमें कई जरूरी तथ्यों का उल्लेख नहीं था। इसके बाद एसआईटी प्रमुख रजनीश कश्यप ने संशोधित केस डायरी और कुछ अहम दस्तावेज CBI को सौंपे।

दोबारा हो सकती है फॉरेंसिक जांच

CBI इस मामले में पुराने सबूतों की फिर से जांच कर सकती है। एजेंसी ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला से पूछताछ की है। इसके अलावा पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों से भी की गई पूछताछ

CBI अधिकारियों ने ट्विशा शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी ली। जांच एजेंसी यह समझने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले किन परिस्थितियों में घटनाएं हुईं।

डिजिटल सबूतों पर CBI का फोकस

मामले में डिजिटल एविडेंस को सबसे अहम माना जा रहा है। पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि गिरिबाला सिंह और अन्य संबंधित लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हासिल करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजा गया है, जांच में सामने आया है कि ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने 46 लोगों को फोन किए थे। अब CBI इन कॉल्स और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में IPS अफसर की बेटी ने की आत्महत्या, सरकारी बंगले में मचा हड़कंप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें