MP News: भोपाल में IPS अफसर की बेटी ने की आत्महत्या, सरकारी बंगले में मचा हड़कंप
MP News: राजधानी भोपाल के हाई प्रोफाइल इलाके चार इमली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने सरकारी बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
12वीं कक्षा की छात्रा थी मृतका
जानकारी के मुताबिक मृतका 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी और अपने परिवार के साथ चार इमली स्थित सरकारी बंगले में रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
कमरे में जाकर लगा ली फांसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा अचानक अपने कमरे में गई और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जुटाई जा रही जानकारी
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मृतका के मोबाइल की जांच कर रही है और परिजनों, दोस्तों व करीबियों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं छात्रा मानसिक तनाव में तो नहीं थी।
परिवार गहरे सदमे में
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज जिले को मिला नया RTO कोड MP 72, अब हर नए वाहन पर दिखेगी जिले की अलग पहचान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
