MP Weather Update: अभी थमेगी तेज बारिश, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी तेज बारिश का दौर थमता हुआ नजर आ रहा है, सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही रही और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है.
6 अगस्त से फिर बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है, इसके चलते कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.
सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज
लगातार कई दिनों तक तेज बारिश नहीं होने से प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़े पर असर पड़ा है, मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 404.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस समय तक करीब 482 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी.
पूर्वी जिलों में बारिश की कमी ज्यादा
प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की कमी सबसे अधिक देखने को मिल रही है, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, कुछ क्षेत्रों में यह कमी 42 प्रतिशत तक पहुंच गई है.
मौसम सिस्टम के बावजूद नहीं हो रही बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसूनी ट्रफ मौजूद है, लेकिन इनका प्रभाव मध्य प्रदेश में ज्यादा नहीं दिख रहा है, यही कारण है कि कई इलाकों में सिर्फ हल्की बारिश और बादलों की स्थिति बनी हुई है.
यह भी पढ़ें : MP News: उपचुनाव में BJP की हार के बाद बोले CM मोहन यादव, आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
