Rewa News: रीवा में तेरहवीं की तैयारी के बीच युवक का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम
Rewa News: रीवा जिले के मनिकवार चौकी अंतर्गत अमिलिहा गांव में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी गांव निवासी 25 वर्षीय सागर अग्निहोत्री के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार से लापता था सागर
पुलिस के मुताबिक सागर अग्निहोत्री शुक्रवार से घर से गायब था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार को ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ, परिजनों ने बताया कि परिवार पहले से ही एक सदस्य के निधन के गम से गुजर रहा था और शनिवार को घर में तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी बीच सागर की मौत की खबर मिलने से पूरा परिवार सदमे में आ गया। एक ही घर में लगातार दूसरी दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है।
पहचान के बाद शुरू हुई कानूनी कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। पहचान की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: 5 जून की चेन स्नेचिंग वारदात का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
