Rewa News: रीवा में अंधे कत्ल का खुलासा, शादी और संपत्ति विवाद में भांजे ने की मामा की हत्या
Rewa News: रीवा जिला के पनवार थाना क्षेत्र (जवा तहसील) में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 19 अप्रैल को राम सुजान कोल की हुई अंधी हत्या के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे भांजे ने ही दिया था।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर तनाव की बात सामने आई है। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के अनुसार आरोपी अरुण कोल अविवाहित था और उसी दिन उसका तिलक कार्यक्रम होना था।
परिजन छुपाते रहे सच्चाई
शुरुआत में मामला पूरी तरह अंधे कत्ल जैसा लग रहा था। परिजन भी पुलिस को सही जानकारी देने से बच रहे थे, जिससे जांच में कठिनाई आ रही थी। लेकिन पुलिस ने सख्ती और तकनीकी जांच के जरिए सच्चाई तक पहुंच बनाई।
गुस्से में की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी अरुण कोल अपनी शादी मामा द्वारा तय किए जाने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसके मन में गुस्सा था। घटना वाले दिन जब मामा उसे समझाने पहुंचे, तो उसने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी भांजे को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें : MP News: MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रीलिम्स, एडमिट कार्ड जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
