Rewa News: रीवा की पंचायतों में उपचुनाव का बिगुल, 1 जनपद सदस्य, 4 सरपंच और 38 पंच पदों पर चुनाव

Rewa News: रीवा की पंचायतों में उपचुनाव का बिगुल, 1 जनपद सदस्य, 4 सरपंच और 38 पंच पदों पर चुनाव

Rewa News: रीवा की पंचायतों में उपचुनाव का बिगुल, 1 जनपद सदस्य, 4 सरपंच और 38 पंच पदों पर चुनाव

Rewa News: रीवा जिले की अलग-अलग पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिले में कुल 43 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा, जिसमें एक जनपद सदस्य, चार सरपंच और 38 पंच पद शामिल हैं. चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी हो गई है.

समय पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके इस उद्देश्य  से जिला पंचायत कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर देर से  पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाइश दी तथा ...

नामांकन और नाम वापसी की तारीख तय

चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके अगले दिन 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवारों के पास 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का मौका रहेगा. इसी दिन चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने के साथ उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे.

29 सितंबर को होगी वोटिंग

यदि मतदान की आवश्यकता पड़ती है तो 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे. सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा, जबकि पंच पद के लिए मतपत्र और मतपेटी का इस्तेमाल होगा. पंच पद के वोटों की गिनती मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन संबंधित मतदान केंद्र पर की जाएगी. वहीं सरपंच और जनपद सदस्य के वोटों की काउंटिंग 3 अक्टूबर को विकासखंड मुख्यालयों पर होगी.

इन पंचायतों में सरपंच और जनपद सदस्य का चुनाव

रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 15 में जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव होगा. सरपंच पद के लिए लोहदवार, टिकुरी नंबर 37, अतरैला-12 और हिनौता ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कराया जाएगा. पंच पदों के लिए जनपद पंचायत रीवा के गोरगी वार्ड 2, तमरा वार्ड 3 और सहिजना नंबर 2 वार्ड 8 समेत रायपुर कर्चुलियान, गंगेव, त्योंथर, जवा और सिरमौर क्षेत्र की कई पंचायतों को चुनाव कार्यक्रम में शामिल किया गया है.

3 और 5 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और इसी दिन सुबह 10:30 बजे से परिणाम घोषित किए जाएंगे. पंच पद के चुनाव का अंतिम सारणीकरण और परिणाम 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से जारी होगा. चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. संबंधित क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों की होगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो के बंपर में फंसे युवक को 1 KM तक घसीटा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें