Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो के बंपर में फंसे युवक को 1 KM तक घसीटा

Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो के बंपर में फंसे युवक को 1 KM तक घसीटा

Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो के बंपर में फंसे युवक को 1 KM तक घसीटा

Rewa News: रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डीहिया गांव में शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार संजय सोनी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद संजय बोलेरो के बंपर में फंस गए. आरोप है कि वाहन चालक ने बोलेरो रोकने के बजाय उन्हें करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. गंभीर हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई.

पार्टी मनाने जा रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय हर्ष गौतम अपने छह साथियों के साथ रीवा से गोविंदगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान डीहिया गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की मड़वा निवासी संजय सोनी की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद संजय बोलेरो के अगले हिस्से में फंस गए. परिजनों का आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और काफी दूरी तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

संजय सोनी की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों के मुताबिक संजय की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उनकी एक साल की मासूम बेटी है. परिवार ने बताया कि संजय के बड़े भाई की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. ऐसे में संजय ही परिवार का मुख्य सहारा और घर का अकेला चिराग था. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.

IG-DIG भी मौके पर पहुंचे, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी गौरव राजपूत और डीआईजी हेमंत चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. बोलेरो में सवार युवकों की भूमिका और दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: जनपद पंचायत की बैठक का 12 सदस्यों ने किया बहिष्कार, अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें