Rewa News: रीवा में पति-पत्नी के विवाद के बाद घर में भीषण आग, पत्नी ने पेट्रोल डालने का लगाया आरोप
Rewa News: रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भवानी नगर में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के विवाद के बाद एक मकान में अचानक आग लग गई, घर से धुआं और आग की लपटें उठने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, महिला ने अपने पति पर मारपीट करने, कमरे में बंधक बनाने और पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है, वहीं पति ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है.

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
महिला सुमन का आरोप है कि उसका पति रवि करण सिंह शादी के करीब दो साल बाद से उसके साथ मारपीट करता रहा है और इस संबंध में वह पहले भी पुलिस में शिकायत कर चुकी है, महिला के मुताबिक गुरुवार सुबह पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बांध दिया, इसके बाद घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, आग फैलने के बाद उसने किसी तरह अपने भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी.
पीछे के दरवाजे से बाहर निकली महिला
सुमन के अनुसार आग लगने के बाद घर में तेजी से धुआं और लपटें फैलने लगीं, कमरे में बंधे होने के कारण उसके लिए बाहर निकलना मुश्किल था, परिजनों और आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद उसने पीछे के दरवाजे से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, महिला का आरोप है कि आग लगाने के बाद उसका पति बाउंड्री फांदकर मौके से भाग गया, आग में घर का सामान भी जलकर राख हो गया.
पति ने आरोपों से किया इनकार
पति रवि करण सिंह ने पत्नी के सभी आरोपों को गलत बताया है, उसका कहना है कि पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, पति के मुताबिक उसने पत्नी को फोन पर बात करते हुए देखा था जिसके बाद बहस बढ़ गई, उसने पत्नी को बंधक बनाने और पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने के आरोपों से साफ इनकार किया है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है, एडिशनल एसपी भावना मरावी के अनुसार महिला ने पति पर बंधक बनाकर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पति ने आरोपों से इनकार किया है, पुलिस दोनों पक्षों के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: दस्यु कानून को लेकर गोविंद सिंह का बड़ा आरोप, बोले – कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
