Rewa News: रीवा के हिनौती गौधाम में नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण, प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

Rewa News: रीवा के हिनौती गौधाम में नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण, प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

Rewa News: रीवा के हिनौती गौधाम में नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण, प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

Rewa News: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा जिले के गंगेव विकासखंड स्थित हिनौती गौधाम में नंदनी गौशेड और प्राकृतिक खेती पर आधारित बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य को निराश्रित गायों के संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.

गौपालन और प्राकृतिक खेती से सुरक्षित होगा भविष्य, हिनौती गौधाम में बोले डिप्टी सीएम शुक्ल

प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्वस्थ जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए गौपालन और प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी है. उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग कम करने तथा जैविक और विषमुक्त खेती की ओर बढ़ने की अपील की, उन्होंने कहा कि हर किसान कम से कम अपने परिवार की जरूरत का अनाज जैविक तरीके से तैयार करे.

गौधाम बनेगा संरक्षण और प्रेरणा का केंद्र

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में निराश्रित गायों का संरक्षण जनसहयोग से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गौ माता और संतों के आशीर्वाद से रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने हिनौती गौधाम के विकास में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों के सहयोग की भी सराहना की, कार्यक्रम में मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि हिनौती गौधाम का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की सभी निराश्रित गायों को आश्रय मिलेगा. इससे किसानों को खेतों में आवारा मवेशियों से होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी, उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हिनौती गौधाम को प्रदेश के सबसे विकसित गौधामों में शामिल किया जाएगा.

संतों ने गौसेवा और श्रीअन्न का दिया संदेश

राघवाचार्य महाराज ने कहा कि गौ सेवा का अवसर ईश्वर की विशेष कृपा से ही मिलता है. उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम गौ संरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती और गौ सेवा की प्रेरणा का केंद्र बनेगा, उन्होंने किसानों से श्रीअन्न यानी मोटे अनाज, जैसे कोदो और ज्वार की खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि यह हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है, सांसद जनार्दन मिश्र ने भी गौपालन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया. उन्होंने किसानों से अनियमित वर्षा को देखते हुए कोदो, ज्वार और मूंग जैसी फसलों की खेती बढ़ाने की सलाह दी.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम पांच पौधे जरूर लगाने चाहिए, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके, इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक नरेंद्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, संत राघवाचार्य महाराज, संत वटुक महाराज, संत आचार्य आशीष, वन मंडलाधिकारी लोकेश निरापुरे सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में प्रमोशन लिस्ट पर विवाद, नर्सिंग और कर्मचारियों के रिकॉर्ड लेकर भोपाल पहुंचे अधिकारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें