Rewa News: रीवा में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, रानी तालाब मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अलसुबह से लगी भक्तों की कतार

Rewa News: रीवा में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, रानी तालाब मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अलसुबह से लगी भक्तों की कतार

Rewa News: रीवा में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, रानी तालाब मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अलसुबह से लगी भक्तों की कतार

Rewa News: रीवा में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को सुबह से ही शहरभर में जबरदस्त भक्तिमय माहौल नजर आया. शहर के 450 साल पुराने ऐतिहासिक रानी तालाब स्थित मां कालिका मंदिर के पट तड़के साढ़े तीन बजे ही खोल दिए गए थे, जिसके बाद सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं. भक्त कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे और मां कालिका के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना कर रहे हैं.

एमपी के 450 साल पुराने मंदिर का रोचक है इतिहास, मां की महिमा का रीवा  राजघराना था मुरीद

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों और पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. रानी तालाब मंदिर परिसर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के 25 जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस बल की मौजूदगी के बीच श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से कतारबद्ध होकर बारी-बारी से माता के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना संपन्न कर रहे हैं.

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि‍ पर रीवा के रानी तालाब मंदिर में  उमड़ी भक्तों की आस्था

स्थापित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि रीवा शहर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में भी भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. इन सभी पूजा पंडालों में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो चुका है. इसके साथ ही घरों में भी कलश स्थापना कर भक्तजन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना कर रहे हैं. कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रखकर पूरी निष्ठा के साथ मां की उपासना में लीन हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, सीएम हाउस और शिवराज सिंह के बंगले के बाहर प्रदर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें