Rewa News: सेमरिया पुलिस की कार्रवाई, 1680 नशीले कैप्सूल और कफ सिरप समेत स्कूटी जब्त

Rewa News: सेमरिया पुलिस की कार्रवाई, 1680 नशीले कैप्सूल और कफ सिरप समेत स्कूटी जब्त

Rewa News: सेमरिया पुलिस की कार्रवाई, 1680 नशीले कैप्सूल और कफ सिरप समेत स्कूटी जब्त

Rewa News: रीवा जिले की सेमरिया पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1680 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, 20 शीशी नशीली कफ सिरप और एक स्कूटी जब्त की है, जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है.

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कूटी से चार युवक प्रतिबंधित नशीली दवाएं लेकर बिक्री के लिए निकलने वाले हैं, सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस ने भमरा से कुशवार मार्ग स्थित भठिया के पास घेराबंदी की, पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

चारों आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान राज सिंह, उमेश सिंह, अंकित सिंह और पवन रावत के रूप में हुई है, सभी आरोपी रीवा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं, पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

झोले से बरामद हुई प्रतिबंधित दवाएं

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद झोले से 210 पत्तों में रखे 1680 पीवाईवॉन स्पास प्लस कैप्सूल और 20 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई, पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके, जिसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है, थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: उपचुनाव में जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, नेताओं ने बताया जनता के भरोसे की जीत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें