Rewa News: शौर्य चक्र विजेता CRPF जवान संजय तिवारी का रीवा में भव्य स्वागत, बोले- जान से बढ़कर देश है

Rewa News: शौर्य चक्र विजेता CRPF जवान संजय तिवारी का रीवा में भव्य स्वागत, बोले- जान से बढ़कर देश है

Rewa News: शौर्य चक्र विजेता CRPF जवान संजय तिवारी का रीवा में भव्य स्वागत, बोले- जान से बढ़कर देश है

Rewa News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त करने के बाद सीआरपीएफ जवान संजय तिवारी बुधवार को अपने गृह जिले रीवा पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सिरमौर तहसील के डेलही गांव निवासी संजय तिवारी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

मुठभेड़ के दौरान उनके बांह, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में तीन गोलियां लगीं। - Dainik Bhaskar

बोले- जान से ज्यादा प्यारा है देश

अपने साहसिक अभियान को याद करते हुए संजय तिवारी ने कहा कि उनके लिए अपनी जान से ज्यादा देश महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन उनका पूरा ध्यान आतंकियों को भागने से रोकने पर था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का खात्मा करना उनका कर्तव्य था और उन्होंने उसी जिम्मेदारी को निभाया।

आतंकियों से लोहा लेते हुए लगीं तीन गोलियां

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, संजय तिवारी अग्रिम हमला दल का हिस्सा बनकर आतंकियों की ओर बढ़े। मुठभेड़ के दौरान उनके बांह, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में तीन गोलियां लगीं, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा और जवाबी कार्रवाई जारी रखी।

घायल होने के बावजूद मार गिराया आतंकी

अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए संजय तिवारी ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। उनके इसी असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

विंध्य और मध्यप्रदेश का बढ़ाया गौरव

इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि संजय तिवारी ने अपने साहस और राष्ट्रभक्ति से पूरे विंध्य क्षेत्र और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि तीन गोलियां लगने के बाद भी आतंकियों का मुकाबला करने वाले संजय देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रीवा की धरती ने एक बार फिर साबित किया है कि यहां के बेटे मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटते।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवैध शराब बेचने वाले 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने एक पेटी शराब की जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें