Rewa News: रीवा में सिरमौर चौराहे से शुरू होकर बिछिया तक पहुंचा विवाद, फायरिंग में युवक घायल

Rewa News: रीवा में सिरमौर चौराहे से शुरू होकर बिछिया तक पहुंचा विवाद, फायरिंग में युवक घायल

Rewa News: रीवा में सिरमौर चौराहे से शुरू होकर बिछिया तक पहुंचा विवाद, फायरिंग में युवक घायल

Rewa News: रीवा शहर में देर रात गैंगवार की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत सिरमौर चौराहे से हुई, जो बाद में बिछिया थाना क्षेत्र तक पहुंच गया, दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से तीन कारें जब्त की हैं, जिनमें से एक वाहन पर गोलियों के निशान भी पाए गए हैं। सभी वाहनों की जांच की जा रही है, बताया जा रहा है कि शुरुआत में पुलिस ने फायरिंग और गैंगवार की घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में साक्ष्य सामने आने के बाद घटना की पुष्टि की गई।

4 आरोपियों पर मामला दर्ज

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों—अभय, विकास, प्रिंस और नमन—के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, शहर में रात के समय कॉम्बिंग गश्त के बावजूद हुई इस गैंगवार की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में गाय को लात मारने की घटना से शुरू हुआ विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें