Rewa News: रीवा में गाय को लात मारने की घटना से शुरू हुआ विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
Rewa News: रीवा शहर में गाय को लात मारने की घटना को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। पीड़ित राहुल गुप्ता ने समान थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि विवाद बढ़ने के बाद उनके घर में घुसकर मारपीट की गई।
गाय को लात मारने से शुरू हुआ विवाद
राहुल गुप्ता के अनुसार मंगलवार को यह पूरा मामला गाय को लात मारने की बात को लेकर शुरू हुआ। इस पर आपत्ति जताने के बाद कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई, पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय बाद राशिद, फिरोज और आशिफ उनके घर पहुंचे और वहां घुसकर मारपीट की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की गई, जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर के अंदर मारपीट और विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है, समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा अमहिया मार्ग चौड़ीकरण: नगर निगम की कार्रवाई, मजार के पास हटाया गया अतिक्रमण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
