Rewa News: रीवा में रेलवे काम के दौरान दर्दनाक हादसा, परिजनों ने किया रीवा-सतना मार्ग चक्काजाम

Rewa News: रीवा में रेलवे काम के दौरान दर्दनाक हादसा, परिजनों ने किया रीवा-सतना मार्ग चक्काजाम

Rewa News: रीवा में रेलवे काम के दौरान दर्दनाक हादसा, परिजनों ने किया रीवा-सतना मार्ग चक्काजाम

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में मंगलवार को रेलवे निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चोरहटा थाना क्षेत्र के खेरी निवासी श्रमिक इंद्रपाल साकेत की मौत हो गई, घटना से आक्रोशित परिजनों ने रात में ही रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित रही.

गंभीर रूप से घायल हुए थे श्रमिक

मृतक के बेटे कमल साकेत के अनुसार, करीब चार दिन पहले रेलवे के एक ठेकेदार ने उनके पिता को काम के लिए बुलाया था, वे ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे, काम के दौरान ही अचानक किसी भारी मशीन का तेज झटका लगने से इंद्रपाल साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने लगाया आरोप

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने रेलवे प्रशासन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और मौत हो जाने के बाद ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई, इसके अलावा परिजनों का आरोप है कि घटना के कई घंटों बाद भी शव उन्हें नहीं सौंपा गया, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा.

30 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

कमाने वाले मुख्य सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, परिजनों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर जिम्मेदारी तय करने, 30 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है, परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

पुलिस और प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

घटना और चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, एडिशनल एसपी भावना मरावी ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार और संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: चलने में असमर्थ कैंसर पीड़ित को झोली में लादकर जनसुनवाई पहुंचे परिजन, बड़े भाई के परिवार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें