Rewa News: मैहर में दर्दनाक हादसा: आम बीन रहे दो बच्चों पर गिरा पेड़, 12 वर्षीय बबलू की मौत, एक गंभीर

Rewa News: मैहर में दर्दनाक हादसा: आम बीन रहे दो बच्चों पर गिरा पेड़, 12 वर्षीय बबलू की मौत, एक गंभीर

Rewa News: मैहर में दर्दनाक हादसा: आम बीन रहे दो बच्चों पर गिरा पेड़, 12 वर्षीय बबलू की मौत, एक गंभीर

Rewa News: मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे गांव के पास आम बीनने गए थे, तभी अचानक एक भारी आम का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा।

आम बीनते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बबलू गौड़ (12) और लाला गौड़ (10) बुधवार शाम गांव के पास आम बीन रहे थे। इसी दौरान हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण कमजोर हो चुका आम का पेड़ अचानक गिर गया और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल दोनों बच्चों को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान बबलू ने तोड़ा दम

बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 12 वर्षीय बबलू गौड़ की मौत हो गई, जबकि लाला गौड़ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

गांव में शोक की लहर

बबलू की मौत की खबर मिलते ही पूरे जिगना गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में आए तेज आंधी-तूफान के कारण इलाके के कई पेड़ क्षतिग्रस्त और कमजोर हो गए हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में दर्दनाक हादसा: दोस्त को डूबने से बचाया, खुद बीहर नदी की गहराई में लापता हुआ युवक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें