Sidhi News: सीधी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Sidhi News: सीधी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Sidhi News: सीधी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Sidhi News: सीधी जिले के पडरा बाईपास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।

Sidhi Accident: सीधी में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 14 घायल; बच्चे का मुंडन  कराने मैहर जा रहा था परिवार | Sidhi road Accident 8 dead 14 injured

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

सभी के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में घायल चारों युवकों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं। इनमें से दो युवक हादसे के बाद बेहोशी की हालत में पाए गए थे, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े गौरव तिवारी और रामप्रकाश साकेत ने बताया कि घायलों में दो युवकों की पहचान मुकेश रावत और जित्तू रावत निवासी कुदारी, थाना बहरी के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद कुरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है, दिनदहाड़े हुए इस सड़क हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: मैहर में दर्दनाक हादसा: आम बीन रहे दो बच्चों पर गिरा पेड़, 12 वर्षीय बबलू की मौत, एक गंभीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें