CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से जांजगीर-चांपा के रामकुमार कश्यप का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से जांजगीर-चांपा के रामकुमार कश्यप का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से जांजगीर-चांपा के रामकुमार कश्यप का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशियों की वजह बन रही है. इसी योजना से नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेंड्री निवासी रामकुमार कश्यप के परिवार को पक्का मकान मिला है. सीमित आमदनी के चलते यह श्रमिक परिवार लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था, लेकिन अब सुरक्षित और पक्के घर में जीवन बिता रहा है, रामकुमार कश्यप के पुराने मकान की हालत काफी खराब थी. बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और दीवारों में सीलन बनी रहती थी. मकान की जर्जर स्थिति के कारण परिवार को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए अपने दम पर पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था.

प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

आवास निर्माण के लिए मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2024-25 में रामकुमार कश्यप का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हुआ. मकान निर्माण के लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई. यह राशि अलग-अलग किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई, जिससे आवास निर्माण का काम पूरा करने में मदद मिली, पक्का मकान बनाने में मदद के साथ ही रामकुमार कश्यप को दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला. रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें 90 मानव दिवस की मजदूरी प्रदान की गई. वहीं, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता भी दी गई.

PM Awas Yojana: 86 लोगों ने ली पीएम आवास की पहली किश्त, फिर क्यों नहीं  बनाया घर? अब प्रशासन उठाने जा रहा ये कदम | Pm Awas Yojana 86 Beneficiaries  House Construction

सुरक्षित आवास से परिवार खुश

सरकारी योजनाओं से मिली आर्थिक मदद के जरिए रामकुमार कश्यप ने अपने परिवार के लिए पक्का मकान तैयार कराया. अब परिवार को बारिश में छत से पानी टपकने और कमजोर दीवारों के गिरने की चिंता नहीं सताती. सुरक्षित आवास मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है, पक्का घर मिलने पर रामकुमार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है और अब उनका परिवार बेहतर तथा सुरक्षित वातावरण में रह पा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: कृषक उन्नति योजना में किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से जांजगीर-चांपा के रामकुमार कश्यप का पक्के घर का सपना हुआ पूरा”

Leave a Comment

और पढ़ें