Sidhi News: सीधी के मड़वास रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, रेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Sidhi News: सीधी के मड़वास रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, रेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Sidhi News: सीधी के मड़वास रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, रेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Sidhi News: सीधी जिले के मड़वास रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। इस संबंध में शुक्रवार को रॉयल राजपूत संगठन मड़वास के अध्यक्ष लवकेश सिंह लकी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने स्टेशन प्रबंधक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्र का प्रमुख स्टेशन

ज्ञापन में बताया गया कि मड़वास रेलवे स्टेशन कटनी-चोपन रेलखंड पर सीधी जिले का एकमात्र प्रमुख स्टेशन है। यह मझौली जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है, यहां तहसील और थाना मुख्यालय होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन कई प्रमुख ट्रेनें यहां से गुजरने के बावजूद ठहराव नहीं करतीं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

क्षेत्रवासियों ने धनबाद-मुंबई एलटीटी, कोलकाता-मदार, अहमदाबाद-कोलकाता, संतरागाछी-अजमेर, अजमेर-रांची और हावड़ा-भोपाल जैसी प्रमुख साप्ताहिक ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।

यात्रियों और व्यापार को मिलेगा लाभ

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन ट्रेनों का ठहराव मड़वास स्टेशन पर किया जाता है, तो जिले के लोगों को देश के बड़े शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा, इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Satna News: सतना के सुरांगी गांव में 4 माह की बच्ची की मौत, लापरवाही पर 7 कर्मचारियों को नोटिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें