Sidhi News: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीधी में छात्रों का पैदल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीधी में छात्रों का पैदल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीधी में छात्रों का पैदल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने गांधी चौराहा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जिले में जल्द विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग उठाई.

छात्रों ने निकाला पैदल मार्च

‘सीधी मांगे विश्वविद्यालय’ और ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ के नारों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे. कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार मीनाक्षी जायसवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

दूसरे जिलों में पढ़ाई से बढ़ रही परेशानी

ज्ञापन का वाचन करते हुए छात्रा ज्योति पटेल ने कहा कि जिले में विश्वविद्यालय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है. इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ पढ़ाई भी प्रभावित होती है. छात्रों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय बनने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.

जनप्रतिनिधियों से भी उठा चुके हैं मांग

छात्र प्रतिनिधि इंद्रलाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर वे पहले भी क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुके हैं. अब उन्होंने सरकार से इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, तहसीलदार मीनाक्षी जायसवाल ने छात्रों का ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि इसे नियमानुसार कलेक्टर के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर प्रदेश स्तर पर विचार किया जा रहा है और भविष्य में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है.

बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी

प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा. इस मौके पर दीपिका अरेलिया, कृपाशंकर पटेल, शबनम सिंह, राजवती सिंह, रिया द्विवेदी, संदीप तिवारी, अभिषेक पटेल, देवराज प्रजापति, हितेश पटेल, ओमकार पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, विद्यार्थियों का कहना है कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें