Sidhi News: गजरही गांव में रेलवे अतिक्रमण हटाओ अभियान, मकान ढहाए जाने पर मचा बवाल

Sidhi News: गजरही गांव में रेलवे अतिक्रमण हटाओ अभियान, मकान ढहाए जाने पर मचा बवाल

Sidhi News: गजरही गांव में रेलवे अतिक्रमण हटाओ अभियान, मकान ढहाए जाने पर मचा बवाल

Sidhi News: सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजरही में रविवार शाम करीब 4 बजे रेलवे विभाग ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर कई मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

हाथों में डंडे लेकर विरोध करते रहवासी। - Dainik Bhaskar

कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण हालात

जैसे ही जेसीबी और बुलडोजर मौके पर पहुंचे, स्थानीय ग्रामीण विरोध में उतर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग लाठी-डंडे लेकर जेसीबी के सामने खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की, कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, हालांकि अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप

स्थानीय निवासी आशीष यादव ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के कुल छह मकानों को बिना किसी मुआवजे के तोड़ दिया गया। उन्होंने मुन्ना यादव और सुरेश यादव के मकानों का भी उल्लेख किया, आशीष यादव के अनुसार, उन्होंने कई बार तहसील कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजा और पुनर्वास की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बरसात में बेघर हुए परिवार

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे समय में मकान तोड़े जाने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।

पुनर्वास की मांग तेज

ग्रामीणों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाना जरूरी था, तो पहले पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था होनी चाहिए थी। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई से कई परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, इस मामले में सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : Satna News: शहीद पिता के बेटे बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, सतना में गर्व का माहौल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें