Satna News: शहीद पिता के बेटे बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, सतना में गर्व का माहौल
Satna News: सतना जिले की नागौद तहसील के शाहपुर गांव निवासी निशांत सिंह परिहार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने राजपूत रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया है।

शहीद पिता की विरासत को आगे बढ़ाया
निशांत के पिता स्वर्गीय प्रदीप सिंह परिहार भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) में सूबेदार के पद पर तैनात थे। देश सेवा के दौरान वे शहीद हो गए थे, पिता की इसी विरासत और प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए निशांत ने बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा था।
NDA और IMA से कठिन प्रशिक्षण
निशांत ने अपनी प्रारंभिक सैन्य शिक्षा देश की प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA), खड़गवासला (पुणे) से प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में चार वर्ष का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता
कड़े अनुशासन, शारीरिक क्षमता और नेतृत्व कौशल की कठिन परीक्षाओं को पार करने के बाद निशांत को भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया, निशांत के अधिकारी बनने की खबर से उनके परिवार में गर्व और भावनात्मक क्षण देखने को मिले। शहीद पिता की विरासत को आगे बढ़ते देख पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
शाहपुर गांव, नागौद और पूरे सतना जिले के लोगों ने निशांत को बधाई दी है। स्थानीय लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है, निशांत सिंह परिहार ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत से हर बड़ा सपना पूरा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: लौआ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही दिशा में जा रहे बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
