Sidhi News: सीधी के जमोड़ी सेगरान में रेडक्रॉस अस्पताल भवन का भूमिपूजन
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी सेगरान में रेडक्रॉस हॉस्पिटल भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन Indian Red Cross Society की सीधी शाखा द्वारा किया गया|
रेडक्रॉस अस्पताल का भूमिपूजन
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी सेगरान में रेडक्रॉस हॉस्पिटल भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ| कार्यक्रम का आयोजन Indian Red Cross Society की सीधी शाखा द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोसाइटी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्याम सिंह कुमरे ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मंजू सिंह सेंगर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि अस्पताल बनने से क्षेत्रवासियों को समय पर उपचार उपलब्ध होगा और गंभीर मरीजों को दूर शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
2.60 करोड़ की लागत से बनेगा भवन
जानकारी के अनुसार, रेडक्रॉस हॉस्पिटल भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये है। इस निर्माण कार्य के लिए NCL एरिया सिंगरौली से स्वीकृति प्राप्त हुई है।
मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
प्रस्तावित अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा, प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अस्पताल के निर्माण से मरीजों को महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी, उपचार में देरी घटेगी और स्वास्थ्य पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ होने से जनस्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: MP News: जबलपुर के सिहोरा में आरती-अजान को लेकर तनाव, 49 गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









