CG News: सीएम साय ने ‘लखपति दीदी’ सुमिला की दुकान पर की खरीदारी, खुद चुकाए पैसे
CG News: सुशासन तिहार के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक भावुक और मानवीय रूप जशपुर जिले के चंदागढ़ गांव में देखने को मिला। यहां मुख्यमंत्री अचानक ‘लखपति दीदी’ सुमिला कोरवा की छोटी सी किराना दुकान पर पहुंच गए।
लौंग-इलायची से स्वागत
मुख्यमंत्री को सामने देखकर सुमिला कोरवा भावुक हो उठीं और पारंपरिक अंदाज में लौंग-इलायची खिलाकर उनका स्वागत किया। यह पल गांववासियों के लिए बेहद खास बन गया, मुख्यमंत्री ने दुकान से ठंडा पानी और फलाहारी चिवड़ा खरीदा और खुद अपने पर्स से पैसे चुकाए। जब सुमिला ने पैसे लेने से मना किया, तो उन्होंने मुस्कुराकर कहा, “यह आपकी मेहनत का हक है, इसे जरूर लीजिए।”

मुद्रा लोन से बनी मिसाल
सुमिला कोरवा ने बताया कि उन्होंने मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपए का ऋण लेकर दुकान शुरू की थी। आज उनकी दुकान में किराना के साथ फोटो कॉपी मशीन और फ्रिज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे पूरे गांव को लाभ मिल रहा है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
पहले खेती में परिवार का सहयोग करने वाली सुमिला ने गांव में ही रोजगार का अवसर तलाशा और दुकान शुरू की। आज यह दुकान उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत बन चुकी है। उनकी बेटी प्रियंका ने इस बार स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है और छुट्टियों में दुकान में मदद भी करती है।
आय के अन्य साधन भी
सुमिला के परिवार के पास ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन भी है, जिसे गांव के लोग किराए पर लेते हैं। इससे उनकी आय और मजबूत हुई है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुमिला की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, “आपने ‘लखपति दीदी’ बनकर मिसाल पेश की है, आने वाले समय में आप ‘करोड़पति दीदी’ भी बनेंगी।”
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में BJP की जीत का अनोखा जश्न, मिठाई की जगह झालमुड़ी से दी बधाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
