MP News: MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026: 1832 पदों पर परिणाम जारी, 1220 अभ्यर्थियों का चयन

MP News: MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026: 1832 पदों पर परिणाम जारी, 1220 अभ्यर्थियों का चयन

MP News: MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026: 1832 पदों पर परिणाम जारी, 1220 अभ्यर्थियों का चयन

MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी चयन सूची जारी करते हुए मेडिकल ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट दिया है। आयोग ने शुक्रवार को 1832 पदों का परिणाम घोषित किया, जिसमें 1220 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

1220 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

इस भर्ती में 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे, लेकिन योग्य उम्मीदवारों की कमी के चलते केवल 1220 पद ही भरे जा सके। इसके साथ ही 186 अभ्यर्थियों को सप्लीमेंट्री सूची में शामिल किया गया है।

कई पद अभी भी खाली

कुल 357 पद खाली रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक 256 पद अनुसूचित जनजाति (ST) और 55 पद EWS वर्ग के हैं। इसके अलावा 108 दिव्यांग पदों में से 46 पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, 72 पदों का परिणाम कोर्ट में लंबित मामलों के कारण रोका गया है, जबकि OBC आरक्षण विवाद के चलते 183 पदों को प्रावधिक रूप से होल्ड पर रखा गया है।

MPPSC चेयरमैन का बयान

आयोग के चेयरमैन राजेशलाल मेहरा ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है। सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए, जो लगभग ढाई महीने तक चले, इस भर्ती की शुरुआत 8 अगस्त 2024 को 890 पदों के विज्ञापन से हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1832 कर दिया गया। करीब डेढ़ साल बाद अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

सहायक कुलसचिव भर्ती में भारी प्रतिस्पर्धा

इसी बीच, सहायक कुलसचिव भर्ती 2025 में भी भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। केवल 12 पदों के लिए लगभग 12,000 आवेदन आए हैं, यानी एक पद पर करीब 1000 उम्मीदवारों की टक्कर है, यह परीक्षा 17 मई को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के 31 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना से गांवों का होगा शहर जैसा विकास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें