Sidhi News: सीधी में ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक से अनुपस्थित सीएमओ पर कार्रवाई के निर्देश, एसडीएम ने दिए सख्त आदेश

Sidhi News: सीधी में ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक से अनुपस्थित सीएमओ पर कार्रवाई के निर्देश, एसडीएम ने दिए सख्त आदेश

Sidhi News: सीधी में ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक से अनुपस्थित सीएमओ पर कार्रवाई के निर्देश, एसडीएम ने दिए सख्त आदेश

Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक से नगरपालिका सीएमओ के अनुपस्थित रहने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद ने शनिवार दोपहर 2 बजे निर्देश जारी करते हुए सीएमओ को नोटिस देने के आदेश दिए हैं।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम। - Dainik Bhaskar

अनुपस्थिति पर कार्रवाई तय

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सूचना के बावजूद बैठक में शामिल न होने वाले सीएमओ से जवाब तलब किया जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो मामला वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चुरहट एसडीएम ने की समीक्षा बैठक।

आपदा प्रबंधन पर हुई अहम चर्चा

बैठक में आगामी वर्षाकाल और संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, नगरपालिकाओं को निर्देश दिए गए कि नाली निर्माण कार्य 15 जून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न हो।

डैम सुरक्षा को लेकर अलर्ट

बैठक में बाणसागर और गुलाबसागर डैम के गेट खुलने की स्थिति में प्रभावित गांवों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग को कहा गया कि डैम गेट खोलने की जानकारी समय पर एसडीएम और तहसीलदार को अनिवार्य रूप से दें।

जर्जर भवन और सुरक्षा उपाय

जर्जर और खतरनाक मकानों को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाने के आदेश भी जारी हुए, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी गाड़ियों में रस्सी, टॉर्च, जैकेट और फर्स्ट एड किट रखने के निर्देश दिए गए हैं, वर्षाकाल में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और सर्पदंश जैसी बीमारियों से निपटने के लिए CHC और PHC स्तर पर पर्याप्त दवाइयों और एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में सुशासन तिहार बना उम्मीद की किरण, जीवन लाल साहू को मिली ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें