CG News: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा में दुर्गम क्षेत्रों से दो बच्चों को मिला जीवनदान
CG News: सुकमा जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन क्षेत्रों में “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साहस और सेवा का अनोखा उदाहरण पेश किया। घने जंगलों और कठिन रास्तों को पार कर टीम ग्राम दुरभा तक पहुंची।
दो मासूम बच्चों की गंभीर हालत
गांव में 5 वर्षीय माड़वी नन्दे और 4 वर्षीय माड़वी सुमड़ी की हालत बेहद गंभीर पाई गई। दोनों बच्चे मलेरिया, गंभीर कुपोषण और अत्यधिक कम हीमोग्लोबिन स्तर से जूझ रहे थे, जिससे उनकी जान को खतरा था, स्वास्थ्य टीम ने तुरंत निर्णय लेते हुए बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद लगभग 96 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल सुकमा तक एम्बुलेंस से सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

समय पर इलाज से मिली राहत
जिला अस्पताल और पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों का मलेरिया उपचार, खून चढ़ाने और पोषण सुधार के साथ गहन इलाज किया गया। कुछ ही दिनों में उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य के करीब पहुंच गया।
परिजनों को दिया गया जागरूकता संदेश
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों के परिजनों को पोषण, स्वच्छता और बच्चों के समुचित विकास को लेकर जागरूक किया, ताकि भविष्य में ऐसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सुकमा जिले में 2,93,386 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 1,74,770 लोगों की जांच एवं उपचार पूरा किया जा चुका है। साथ ही हजारों मरीजों को गंभीर बीमारियों के चलते उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में एआई प्रशिक्षण सम्पन्न, 100 से अधिक अधिकारियों ने बढ़ाई डिजिटल दक्षता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

