CG News: रंग संस्कार महोत्सव 2026: स्व. अशोक चंद्राकर की स्मृति में रायपुर में त्रिदिवसीय सांस्कृतिक आयोजन

CG News: रंग संस्कार महोत्सव 2026: स्व. अशोक चंद्राकर की स्मृति में रायपुर में त्रिदिवसीय सांस्कृतिक आयोजन

CG News: रंग संस्कार महोत्सव 2026: स्व. अशोक चंद्राकर की स्मृति में रायपुर में त्रिदिवसीय सांस्कृतिक आयोजन

CG News: रायपुर में भारतीय संस्कृति, रंगकर्म और सामाजिक चेतना को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा “रंग संस्कार महोत्सव” का तृतीय आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्व. अशोक चंद्राकर की स्मृति में 15, 16 और 17 मई 2026 को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित होगा।

उद्घाटन और पहली प्रस्तुति

महोत्सव का शुभारंभ 15 मई 2026 को सायं 6:30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी शशि वरवंडकर के निर्देशन में नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का मंचन होगा, जो सामाजिक सरोकार और मानवीय भावनाओं को प्रस्तुत करेगा।

दूसरे दिन की विशेष प्रस्तुतियाँ

16 मई को दो प्रमुख नाट्य प्रस्तुतियाँ होंगी। “सूखी डाली” का निर्देशन अर्पिता बेडेकर द्वारा किया जाएगा, जबकि “संत रविदास” नाटक संत परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

तीसरे दिन का विशेष मंचन

17 मई को महोत्सव के अंतिम दिन नाटक “राजा रवि वर्मा : एक अनकही लड़ाई” का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुति प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन, संघर्ष और कला साधना को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।

विशेष चित्र प्रदर्शनी

तीनों दिनों तक “संघ के 100 बछर” विषय पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रजीवन और संगठनात्मक यात्रा के विविध आयामों को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा, इस वर्ष कला क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रीमती लीना मोहन को “रंग साधक सम्मान” प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय रंग परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 21 पदों पर बड़ी भर्ती, CGPSC ने जारी किया अंतिम परिणाम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें