CG News: मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर को दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्रभक्ति और साहस का प्रतीक

CG News: मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर को दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्रभक्ति और साहस का प्रतीक

CG News: मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर को दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्रभक्ति और साहस का प्रतीक

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर राज्य के कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

सावरकर को बताया राष्ट्रभक्ति का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना, साहस और सामाजिक जागरण के मजबूत प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए संघर्ष में समर्पित किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद सावरकर का राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संकल्प कभी कमजोर नहीं पड़ा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, त्याग और दृढ़ निश्चय की प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

सामाजिक सुधार में योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर ने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर के विचार, लेखनी और कर्म आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए, इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ के अजय गुप्ता बने IFS अधिकारी, मुख्यमंत्री साय ने बताया प्रेरणा का प्रतीक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें