Sidhi News: सीधी के चुरहट में दर्दनाक हादसा, मवई गांव में आग से घर खाक, ग्रामीणों में आक्रोश

Sidhi News: सीधी के चुरहट में दर्दनाक हादसा, मवई गांव में आग से घर खाक, ग्रामीणों में आक्रोश

Sidhi News: सीधी के चुरहट में दर्दनाक हादसा, मवई गांव में आग से घर खाक, ग्रामीणों में आक्रोश

Sidhi News: सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के मवई गांव में बुधवार देर रात मंगलेश कोल के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

सीधी में एक आदिवासी परिवार के घर में आग लग गई। - Dainik Bhaskar

टला बड़ा हादसा

घटना के समय मंगलेश कोल अपने परिवार के साथ गांव के शिव मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि परिवार घर में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लौटने पर परिवार ने देखा कि पूरा घर आग की चपेट में आकर नष्ट हो चुका था।

सूचना देने के 14 घंटे बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने खुद बुझाई आग

गांव में पानी के स्थायी स्रोत की कमी के चलते ग्रामीणों ने बाल्टी और उपलब्ध साधनों से आग बुझाने की कोशिश की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दोपहर 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था।

फायर ब्रिगेड पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों और समाजसेवी प्रकाश सिंह बघेल ने आरोप लगाया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि यदि समय पर मदद मिलती तो गरीब आदिवासी परिवार का घर बचाया जा सकता था। घटना के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रशासन का बयान

तहसीलदार चुरहट साक्षी गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर पटवारी को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी दंपती पर गंभीर आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें