Rewa News: रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल के समर्थन में प्रदर्शन, समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Rewa News: ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी यूट्यूबर मनीष पटेल के समर्थन में शुक्रवार को कुछ लोग रीवा स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि पूरे मामले की दोबारा समीक्षा की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित बनाए रखा।

पुलिस ने गिनाए पुराने आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष पटेल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें विश्वविद्यालय थाने में तीन, सिविल लाइन थाने में एक और समान थाने में एक मामला शामिल है। इसके अलावा हाल ही में आईटी एक्ट के तहत सिविल लाइन थाने में एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल लूट के एक पुराने मामले में स्थायी वारंटी भी है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके खिलाफ चोरी, लूट और मारपीट जैसे मामले दर्ज हुए थे।
सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस लगातार तेज होती जा रही है। एक वर्ग पुलिस की कार्रवाई को उचित बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए सवाल उठा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से जुड़े सभी पुराने और वर्तमान मामलों की संयुक्त जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर परिजनों से बिछड़े रीवा के दंपती को पुलिस ने देर रात सकुशल खोज निकाला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
