CG News: छत्तीसगढ़ में नेत्र स्वास्थ्य अभियान की ऐतिहासिक सफलता, मोतियाबिंद ऑपरेशन से लौट रही रोशनी
CG News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ और निजी अस्पतालों के संयुक्त प्रयासों से मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य के करीब 91 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए 1 लाख 63 हजार 641 से अधिक सर्जरी पूरी की गई हैं। इस मॉडल ने प्रदेश में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती दी है।
Vision 20-20 से मिली गति
राज्य में Vision 20-20 और राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक नेत्र उपचार सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। घर-घर सर्वे के माध्यम से मरीजों की पहचान कर निःशुल्क ऑपरेशन सुनिश्चित किया जा रहा है। कोविड के दौरान रुके हुए मामलों को भी विशेष अभियान चलाकर तेजी से निपटाया गया है।
15 जिले कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री
अभियान के तहत अब तक 15 जिले कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस हासिल कर चुके हैं। रायपुर का 150 बिस्तरों वाला माना नेत्र चिकित्सालय राज्य स्तरीय रेफरल सेंटर के रूप में काम कर रहा है, जहां विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, इस अभियान ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, बल्कि हजारों मरीजों के जीवन में फिर से रोशनी लौटाई है। सरकार की निःशुल्क और समयबद्ध चिकित्सा व्यवस्था छत्तीसगढ़ को नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित कर रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: जन्मदिवस पर रायगढ़ में अनोखा सम्मान, मौसमी फलों और लड्डुओं से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
