MP News: Twisha Sharma Death Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी और जेल जीवन की कहानी
MP News: Twisha Sharma Death Case में आरोपी गिरिबाला सिंह, जो कभी भोपाल में सम्मानित न्यायाधीश थीं, आज भोपाल सेंट्रल जेल की महिला बैरक में कैदी नंबर 71 के रूप में बंद हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने दर्जनों मामलों की सुनवाई करते हुए 39 दोषियों को सजा सुनाई थी।

जेल में सीमित हुई जिंदगी
मामले में अदालत ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। केस की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और अंतिम निर्णय आना बाकी है, सूत्रों के अनुसार जेल में गिरिबाला सिंह का जीवन बेहद सीमित हो गया है। उनके पास केवल एक कटोरी, एक चादर और एक शॉल है। दिनचर्या अब जेल नियमों के अनुसार तय समय पर भोजन और सख्त अनुशासन के बीच गुजर रही है।
बेचैनी और मानसिक तनाव
जानकारी के मुताबिक जेल में पहली रात गिरिबाला सिंह को नींद नहीं आई। वह पूरी रात करवटें बदलती रहीं और मानसिक तनाव तथा बेचैनी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी, यह मामला केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन के अप्रत्याशित बदलाव का उदाहरण भी माना जा रहा है। जो व्यक्ति कभी न्यायालय में फैसले सुनाता था, आज वही न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल में बंद है और अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: दुष्कर्म और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “MP News: Twisha Sharma Death Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी और जेल जीवन की कहानी”