Rewa News: दुष्कर्म और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए
Rewa News: रीवा जिले की गोविंदगढ़ पुलिस ने महिला एवं बाल अपराध से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप है, जबकि दूसरे आरोपी को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 1 जून की रात एक युवक उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी रवि पटेल (24) निवासी ग्राम मड़वा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला
दूसरे मामले में 19 मई को एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया, न्यायालय में दर्ज बयान के दौरान पीड़िता ने बताया कि भूपेंद्र विश्वकर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र विश्वकर्मा (24) निवासी ग्राम भटलो, थाना बिछिया को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया।
दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। दुष्कर्म मामले में आरोपी को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिग को ले जाने के मामले में पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई, पुलिस ने बताया कि महिला और बाल अपराधों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: अहिल्या लोक परियोजना से बदलेगा महेश्वर का स्वरूप, आध्यात्मिक और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
