CG News: ‘रट्टू ज्ञान नहीं, कौशल है भविष्य’ – उच्च शिक्षा मंत्री ने किया नई भूगोल पुस्तक का विमोचन
CG News: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘मानचित्र निर्माण के सिद्धांत’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक विशेष रूप से भूगोल और उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य मानचित्र निर्माण की अवधारणाओं को सरल और व्यावहारिक रूप में समझाना है।
दो शिक्षाविदों की संयुक्त रचना
इस महत्वपूर्ण पुस्तक का लेखन प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. राजू चंद्राकर और डॉ. लोकेश पटेल ने किया है। पुस्तक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक शिक्षण पद्धति और व्यावहारिक ज्ञान को विशेष महत्व दिया गया है, विमोचन समारोह के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल आधारित और व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रट्टू ज्ञान की बजाय स्किल डेवलपमेंट अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तक
मंत्री ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को कार्टोग्राफी यानी मानचित्र निर्माण के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं को समझने में मदद करेगी। इससे सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और सरल बनेगी, मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने मातृभाषा और सरल भाषा में उच्च गुणवत्ता वाली अकादमिक पुस्तकों के निर्माण को एक सकारात्मक कदम बताया।
पद्मश्री जागेश्वर यादव ने की सराहना
कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक प्रयास युवाओं को नई दिशा देते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं, लेखकों के अनुसार, पुस्तक में अक्षांश-देशांतर, मानचित्र निर्माण तकनीक और भौगोलिक आंकड़ों के प्रस्तुतीकरण जैसे विषयों को सरल और रोचक शैली में समझाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को विषय को बेहतर तरीके से सीखने में सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: विश्व पर्यावरण दिवस 2026: हरियाली और जल संरक्षण से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
