Rewa News: रीवा से हैदराबाद तक चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, नर्मदापुरम-इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

Rewa News: रीवा से हैदराबाद तक चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, नर्मदापुरम-इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

Rewa News: रीवा से हैदराबाद तक चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, नर्मदापुरम-इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

Rewa News: नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी की पहल पर रेल मंत्रालय ने रीवा-सागर-नागपुर-हैदराबाद (चर्लपल्ली) एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20157/20158 के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। लंबे समय से क्षेत्र के यात्रियों द्वारा दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

रीवा से सागर, नागपुर होते हुए हैदराबाद के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, कई प्रमुख  स्टेशनों पर रहेगा स्टापेज

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा युवाओं को राहत

नई ट्रेन सेवा से उच्च शिक्षा के लिए हैदराबाद और दक्षिण भारत जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आईटी, निजी कंपनियों और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं को भी सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दक्षिण भारत के साथ व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए यह ट्रेन समय और लागत दोनों की बचत करेगी। वहीं इलाज, पर्यटन और धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी सफर पहले से अधिक आसान और आरामदायक हो जाएगा।

सांसद ने जताया आभार

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई ट्रेन मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों के तबादले

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें