CG News: छत्तीसगढ़ का जल प्रबंधन मॉडल बना पूरे देश के लिए प्रेरणा
CG News: छत्तीसगढ़ में सिंचाई दक्षता बढ़ाने और जल उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य की जल प्रबंधन पहल को अनुकरणीय बताते हुए अन्य राज्यों को इसे अपनाने की सलाह दी है, राज्य में कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-सीएडी) मॉडल के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य सिंचाई क्षमता का अधिकतम उपयोग, जल संरक्षण और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है।

केंद्र सरकार की आधिकारिक सराहना
जल शक्ति मंत्रालय ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संसाधनों से एम-सीएडी मॉडल को प्रभावी रूप से लागू किया है। यह पहल सिंचाई दक्षता बढ़ाने और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जल संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर किसानों की आय बढ़ाना और कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जल की हर बूंद का सही उपयोग सरकार की प्राथमिकता है।
राज्यों के लिए बना मॉडल
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ का जल प्रबंधन मॉडल अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। यह पहल जल संरक्षण और कृषि विकास की दिशा में एक सफल मॉडल के रूप में उभरी है, राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। यह प्रयास विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें : CG News: केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
