CG News: योग आयोग के अध्यक्ष स्व. रूपनारायण सिन्हा को सीएम साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

CG News: योग आयोग के अध्यक्ष स्व. रूपनारायण सिन्हा को सीएम साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

CG News: योग आयोग के अध्यक्ष स्व. रूपनारायण सिन्हा को सीएम साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

CG News: रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और योग साधक उपस्थित रहे, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा का जीवन समाजसेवा, संगठन निर्माण और योग के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उन्हें सरल, सौम्य और कुशल संगठनकर्ता बताया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि –  Sunday Campus

योग आंदोलन को मिली नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिन्हा ने योग को केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके प्रयासों से प्रदेश में योग गतिविधियों को नई पहचान और व्यापक जनस्वीकृति मिली, मुख्यमंत्री ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि सीमित समय में भी श्री सिन्हा ने उसे सफल और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता अनुकरणीय रही।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण, विधायकगण, महापौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, योग साधक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और स्वर्गीय सिन्हा को श्रद्धासुमन अर्पित किए, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ का जल प्रबंधन मॉडल बना पूरे देश के लिए प्रेरणा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें