CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई जिलों को मिले नए डीईओ, 28 अधिकारियों के तबादले
CG News: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ), विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों और प्राचार्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा प्रशासन को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाया जा सकेगा।
कई जिलों में नए डीईओ की नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

रायपुर और बिलासपुर में अहम बदलाव
प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय बी.एल. देवांगन को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं रायपुर के प्रभारी डीईओ हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम.जी. सतीश कुमार को रायपुर और रमेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां
स्थानांतरण सूची में कई विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और सहायक संचालकों को पदोन्नत दायित्व सौंपते हुए जिला स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में नई पदस्थापना मिली है।
शिक्षा प्रशासन को मिलेगी नई रफ्तार
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह प्रशासनिक पुनर्संरचना विभागीय कार्यों में गति लाने, शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जिलों में बेहतर प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि इस फेरबदल से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक तेजी से पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: आवास मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कॉलोनियों की समस्याएं, नियमित स्टेकहोल्डर मीटिंग के दिए निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
