CG News: आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि फरवरी 2027 तक बढ़ाई गई
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि फरवरी 2027 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, छत्तीसगढ़ शासन ने आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि में विस्तार किया गया है।
फरवरी 2027 तक बढ़ाया गया कार्यकाल
जारी आदेश के अनुसार अजय सिंह का कार्यकाल फरवरी 2027 तक अथवा राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक बढ़ाया गया है। इनमें जो भी स्थिति पहले होगी, वही प्रभावी रहेगी, यह निर्णय भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-क (2) तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्तें) नियम, 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 11 जून 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया।

अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं अजय सिंह
अजय सिंह वर्ष 1983 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 1 जून 2024 को जारी अधिसूचना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। प्रशासनिक अनुभव और चुनावी प्रक्रियाओं की समझ को देखते हुए सरकार ने उनकी सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है, राज्य में निकाय और पंचायत चुनाव सहित विभिन्न निर्वाचन प्रक्रियाओं की संभावनाओं को देखते हुए इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुभवी नेतृत्व के चलते निर्वाचन आयोग की तैयारियों और व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर दौरे का असर: नल जल योजना में लापरवाही पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
